कर्नाटक : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर फैयाज ने नेहा को चाकू से गोद कर मार डाला

Slider उत्तराखंड देश

कर्नाटक/हुबली: 

कर्नाटक के हुबली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, यहां पर मोहम्मद फैयाज ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर नेहा नाम की लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद की बेटी है नेहा 

खबरें हैं कि नेहा हिरेमठ कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी हैं। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी सत्ता में है और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में विपक्षी दल बीजेपी ने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

एक भयावह घटना में, कर्नाटक के हुबली में एक बीसीए छात्र ने अपनी सहपाठी की गर्दन पर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह घटना कैंपस के अंदर दिन के उजाले में हुई जब फैयाज ने नेहा हिरेमथ से संपर्क किया और उसे प्रेम प्रस्ताव दिया, जिसे नेहा ने अस्वीकार कर दिया। इंकार से गुस्साए फैयाज ने नेहा का पीछा किया और कॉलेज परिसर में उस पर चाकू से हमला कर दिया।

इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैयाज नेहा का पीछा कर रहा है और उसके करीब पहुंचकर उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर देता है। नाराज प्रेमी ने लड़की की गर्दन पर दो बार चाकू से वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *