दिवंगत पद्मश्री निशानेबाज जसपाल सिंह राणा के जन्मदिन पर माता श्रीमती श्यामा देवी का निधन

Slider उत्तराखंड

देहरादून : 

उत्तराखंड के लिए एक और दुखद समाचार सामने आया है। भारत के दिग्गज निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित दिवंगत जसपाल सिंह राणा के निधन (12 जून 2026) के बाद उनकी माता श्रीमती श्यामा देवी गहरे सदमे में थीं। आज, 28 जून 2026, जो दिवंगत जसपाल सिंह राणा का जन्मदिन भी है, श्रीमती श्यामा देवी का निधन हो गया।

श्रीमती श्यामा देवी वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण सिंह राणा की धर्मपत्नी थीं। उनके आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि माँ यमुना दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अंतिम संस्कार संबंधी जानकारी:
दिवंगत श्रीमती श्यामा देवी का अंतिम संस्कार 29 जून 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:00 बजे यमुना घाट, नैनबाग में किया जाएगा।

ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *