नेपाल में बाढ़ से 112 की लोगों की मौत, 68 लापता रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Slider उत्तराखंड विदेश

काठमांडू / नई दिल्ली : 

नेपाल में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से 112 लोगों की मौत व 68 लापता हैं।
शुक्रवार से नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत कई जगहों पर भारी बारिश से आई बाढ़। जिसके कारण नेपाल आपदा विभाग के अधिकारियों ने कई नदियों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। राजधानी काठमांडू के आसपास की नदियाँ अपने किनारों के तटबंधों को तोड़कर आस-पास के घरों में तेज भाव में बहा लगाई है।

नेपाल के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारी बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन में पिछले 24 घंटों में नेपाल में कम से कम 112 लोगों की मौत हो चुकी हैं और 68 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वही इसके अलावा, 100 से अधिक लोग घायल हैं, और इस नेपाल में आई आपदा के कारण लापता हुए 68 लोगों को खोजने के लिए बचाव अभियान जारी है, नेपाल के  कई हिस्से शुक्रवार से जलमग्न हैं। एक पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि बाढ़ और भूस्खलन की अबतक 200 घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन संख्या बढ़ने की संभावना है।

वहीं नेपाल सेना व पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *