जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा-जेवर’ करने के प्रस्ताव

Slider उत्तराखंड

जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा-जेवर’ करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नोएडा-जेवर’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की।

सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके अभिनंदन के रूप में एयरपोर्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल किया जाता है। प्रस्ताव के तहत एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहचान देने की दिशा में कदम उठाया गया है।

कैबिनेट के फैसले पर रहेंगी नजरें

नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब इससे संबंधित आगामी औपचारिक प्रक्रियाओं पर नजर रहेगी। इस फैसले को राज्य में विमानन क्षेत्र और एयरपोर्ट की पहचान से जुड़े एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
#UttarPradesh #YogiGovernment #YogiAdityanath #viralpost #reelsviralシ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *