गंगोत्री से गंगासागर तक विकास की नई धारा, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाल के नव मुख्यमंत्री सुबेदु अधिकारी से मिलकर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं व बधाई दी। साथ ही सीएम धामी ने विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी सौहार्दपूर्ण भेंट की। समारोह के दौरान राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेदु अधिकारी एवं उनकी मंत्री परिषद् को शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विश्वास व्यक्त किया गया की उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा और “डबल इंजन सरकार” के माध्यम से पश्चिम बंगाल के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी।
