प्रमुख एम.एस राणा ने जल सम्बन्धित शिकायतोें पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए

Slider उत्तराखंड

द्वारीखाल: 

प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने विकास खण्ड मुख्यालय में जल निगम योजनाओं से सम्बन्धित शिकायतोें की समीक्षा बैठक।
आज विकास खण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा की अध्यक्षता में जल निगम से सम्बन्धित योजनाओं की शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली गई ।

बरसात में अधिक बारिश के चलते पिछले कई समय से जल निगम योजनाओं की सम्बंधित क्षेत्र की जनता की शिकायतें बड़ी जिसे लेकर महेंद्र सिंह राणा ने बरसात खत्म होते ही क्षेत्र के हर गांव तक जाने वाली जल निगम की सभी पाइप लाइनों को ठीक करने और समय पर शुद्ध जल मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिसे एक तय समय पर पूरा किया जा सके तांकि ग्रामीणों को जल आपूर्ति सुचारू रूप से समय समय पर मिलती रहे।

इस बैठक में जल निगम के अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल मो0मिसम, जल निगम के सहायक अभियन्ता, बालम सिह नेगी, अवर अभियन्ता देवेश पंचौरी, दीपिका सैनी, एवं स्थानीय जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।

साथ ही पूर्व में प्रमुख द्वारीखाल द्वारा अप्रैल 2023 में विभिन्न क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधान ग्राम पंचायतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लिखित रूप में शिकायतें प्रस्तुत की गई। प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा द्वारा अप्रैल 2023 में अधिशासी अभियन्ता, जल निगम कोटद्वार को उक्त शिकायतों के निराकरण के सम्बन्ध में लिखा गया जन प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार शिकायतों के निस्तारण हेतु कहा गया। उक्त शिकायतों के एक साल बीत जाने पर भी शिकायतों का निस्तारण न होने से प्रमुख द्वारा दिशा की बैठक पौडी में उक्त सन्दर्भ में भी शिकायत की गयी। जिस पर सांसद अनिल बलूनी द्वारा जिलाधिकारी को तुरन्त शिकायत निस्तारण हेतु निर्देशित किया, जिलाधिकारी पौडी द्वारा अधीक्षण अभियन्ता निर्माण मण्डल पौडी को उक्त शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उक्त क्रम में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा दिनांक 01.10.2024 को अपने अधिनस्त अधिकारियों को बैठक में शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आज प्रमुख के समक्ष शिकायतों रखी गयी कुल 37 शिकायतों में से 06 शिकायत जल संस्थान की है शेष 31 शिकायत मेें से 10 शिकायतें पूर्व में ही निस्तारित की गयी है शेष 21 शिकायतों का निस्तारण एक माह के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिये गये, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा बताया गया कि आगामी 20 दिनों में पुनः समीक्षा बैठक की जायेगी। इस अवसर पर कनिष्ठ उपप्रमुख रविन्द्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिह नेगी, प्रधान कलोडी विजय सिह, प्रधान भलगॉव डाडामण्डी प्रभाकर डोबरियाल, प्रधान बौंठा चन्द्रमोहन चौधरी, प्रधान रिंगवाडगॉव मुन्नी देवी, प्रधान बल्ली ऊषा देवी, प्रधान खेडा सूमा देवी, प्रधान अमाल्डू रेनू उनियाल, प्रधान लोषण जगमोहन देवरानी, आदि कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *