उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, मंत्रियों को सौंपे गए अहम जिम्मे

Slider उत्तराखंड

देहरादून:

पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार के बाद अब विभागों का औपचारिक बंटवारा कर दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को विभिन्न विभाग आवंटित किए गए हैं। यह आदेश उत्तराखंड कार्य (बंटवारा) नियमावली, 2003 के तहत जारी किया गया है, जिसमें पूर्व की अधिसूचनाओं को संशोधित करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कई महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। इनमें कार्मिक, सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, गृह, वित्त, राजस्व, औद्योगिक विकास, ऊर्जा, पेयजल, न्याय, नागरिक उड्डयन और आवास जैसे अहम विभाग शामिल हैं। इसके अलावा जो विभाग किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेंगे।

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को
1. लोक निर्माण विभाग,
2. ग्रामीण निर्माण,
3. संस्कृति,
4. धर्मस्व,
5. पर्यटन,
6. भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं,
7. सिंचाई,
8. लघु सिंचाई,
9. सामान्य प्रशासन विभाग।

केबिनेट मंत्री गणेश जोशी को
1. कृषि,
2. कृषि शिक्षा,
3. कृषि विपणन,
4. उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण,
5. उद्यान एवं फलोद्यान,
6. रेशम विकास,
7. सैनिक कल्याण।

केबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत को
1. विद्यालयी शिक्षा (बेसिक),
2. विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक),
3. संस्कृत शिक्षा,
4. उच्च शिक्षा,
5. तकनीकी शिक्षा,
6. सहकारिता।

साथ ही मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा हटाया गया।

केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को
1.वन
2. निर्वाचन,
3. विधायी एवं संसदीय कार्य,
4. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा नए विभाग दिए गए हैं ।

केबिनेट मंत्री रेखा आर्य को
1. महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,
2. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,
3. खेल,
4. युवा कल्याण।

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा:
1. पशुपालन 2.दुग्ध विकास 3.मत्स्य पालन और कौशल विकास की जिम्मेदारी है।

इसके अलावा नए केबिनेट मंत्री खजान दास
1. समाज कल्याण. 2.अल्पसंख्यक कल्याण,. 3. छात्र कल्याण और भाषा दिया गया है।

नए मंत्री भरत सिंह चौधरी को
1.ग्राम्य विकास 2.लघु एवं सुक्ष्म मध्यम उद्योग 3. खादी एवं ग्रामोद्योग

नए मंत्री मदन कौशिक को
विभाग : पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिए गए हैं।

नए मंत्री प्रदीप बत्रा को
विभाग : परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और आईटी विभाग दिए गए हैं।

नए मंत्री राम सिंह कैड़ा को
विभाग: शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन,  जलागम प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *