केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को नया CDS नियुक्त किया

Slider उत्तराखंड

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि PVSM, AVSM, SM, VSM (सेवानिवृत्त) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सैन्य मामलों के विभाग (Department of Military Affairs) में सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

वर्तमान CDS जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि पदभार ग्रहण करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह भारतीय सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of Army Staff) रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C) के रूप में भी अहम जिम्मेदारी निभाई है।

रक्षा और रणनीतिक मामलों में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें देश की तीनों सेनाओं के समन्वय की सबसे अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *