उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किये गए डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट 

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के नए  कुलपति चुने गए डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट

उत्तराखंड के वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (वीसीएसजी), भरसार, पौड़ी गढ़वाल को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट की कुलपति पद पर नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में विशेष कार्याधिकारी के रूप में कार्यरत डॉ. भट्ट कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा अगले आदेश तक विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे।

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 (उत्तराखंड में यथानुकूलित) के तहत गठित चयन समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई है। राजभवन, देहरादून से 11 जून 2026 को जारी औपचारिक आदेश में इसकी पुष्टि की गई। डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, अनुसंधान तथा प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे संस्थान के विकास और गुणवत्ता में और अधिक सुधार होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *