पूर्व सीएम हरीश रावत नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Slider उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति  ने सोमवार को राज्यों और एक केंद्रशासित राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए एक बड़ी बैठक है। सीईसी की इस दूसरी बैठक में राज्यों की लोकसभा सीटों पर मंथन किया गया है। इसमें गुजरात-14, राजस्थान-13, एमपी -16, असम -14 और उत्तराखंड -5 की लगभग 63 सीटों पर आपसी सहमति पर बैठक ली गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और सीईसी में शामिल कई अन्य कांग्रेस के नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

सीईसी की बैठक में फैसला लिया गया कि मध्य प्रदेश में ना तो कमलनाथ और ना ही दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में जिन सीटों को लेकर सहमति बनी है उनमें भिंड से फ़ुलसिंह बरैया, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह (दिग्विजय सिंह ने सुझाया नाम) और खंडवा से अरुण यादव का नाम शामिल है। वहीं इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि पार्टी के चार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह और हरीश रावत और एक पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का नाम 2024 के लोकसभा चुनावों की सूची में नहीं है। सूत्रों के मुताबिक ये राजनीतिक दिग्गज खुद चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। इनकी बजाय अन्य कांग्रेस नेताओं के नामों पर विचार किया।

News Source : Aaj Tak 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *