झारखंड में जेएमएम छोड़ हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल

Slider उत्तराखंड

झारखंड/ रांची : 

झारखंड में जेएमएम प को बड़ा झटका लगा है। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं. झारखंड में जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं. वो जेएमएम की महासचिव थीं. तीन बार विधायक चुनी गईं। मौजूदा समय से जामा सीट से विधायक हैं। शिबू सोरेन के दिवंगत बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। पहले भी हेमंत सोरेन सरकार पर कई आरोप लगा चुकी हैं। माना जाता है कि कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने से रोकने वाली मुख्य किरदार हैं।

वहीं जेएमएम के पार्टी प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि ,”मेरे हिसाब से लगता है उनके द्वारा बहुत जल्दबाजी में ये फैसला किया गया है। भाजपा के दिए लालच में नहीं आना चाहिए था। हमारी1पार्टी का इतिहास रहा है कि यदि एक दो की बात न करे तो झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर जाने वाले अपना राजनीतिक भविष्य नहीं बना पाए हैं।”

सीता सोरेन के पार्टी से इस्तीफे को झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। शिबू सोरेन के बाद दुर्गा सोरेन ही उनके स्वाभाविक उत्तराधिकारी माने जा रहे थे, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद हेमंत सोरेन पिता की विरासत संभालने आगे आए थे। सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव बनाई गई और संथाल परगना के जामा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *