देहरादून:
उत्तराखंड की सादगी और लोकसंस्कृति की खूबसूरती एक बार फिर सामने आई जब कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनके गाँव के बच्चों ने उन्हें सीजन की पहली सौगात के रूप में काफ़ल और हिसालू भेंट किए, जो पहाड़ों की पहचान माने जाते हैं। बच्चों का यह स्नेह और अपनापन वीडियो में साफ झलकता है।
https://x.com/i/status/2049425554810843573
वीडियो में हरीश रावत काफ़ल का स्वाद लेते हुए बेहद खुश नजर आए और पहाड़ी जीवन की सरलता को सराहा। काफ़ल और हिसालू जैसे जंगली फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि उत्तराखंड की परंपरा और प्रकृति से जुड़े भावनात्मक रिश्ते को भी दर्शाते हैं। यह वीडियो लोगों को अपनी जड़ों और पहाड़ की मिठास की याद दिला रहा है।
