किसान संगठनों का “रेल रोको” आंदोलन आज, कई ट्रेन होगी प्रभावित

Slider उत्तराखंड

किसानों का ‘रेल रोको’ आंदोलन आज भारत के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। हरियाणा-पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भी किसानों का समर्थन मिल रहा है। इस आंदोलन में महिला किसान भी शामिल हो रही हैं। किसानों का यह प्रदर्शन आज 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा। उन्होंने अपनी मांगों में एमएसपी समेत कई अन्य मांगें शामिल की हैं।

किसानों का देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन आज, किसान नेता पंढेर की अपील- 4 घंटे तक यात्रा करने से बचें किसानों की एमएसपी समेत और कई मांगों को लेकर हरियाणा-पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों संगठनों ने आज दिन के 12 बजे से शाम 4 बजे तक पूरे देश में रेल रोकने का आगाज किया है। इस विरोध प्रदर्शन में किसान महिला भी शामिल होने जा रही है। किसानों का आनदोलन आज 4 घंटे तक चलेगा। जिसमे ‘ट्रैन रोको’ आंदोलन से रेल सेवाएं भी बाधित होंगी। वही किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का कहना है कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर शुरू हुए इस आंदोलन से आज हमने पूरे देश में ट्रैन रोकने का सभी किसानों से आह्वान किया है। उनका कहना है कि हम देश के पूरे किसानों, मजदूरों के संगठनों और देश की जनता से बड़ी संख्या में आज ट्रेन रोको में हमारा समर्थन करने का अनुरोध कर रहे हैं।

Note: File Photo 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *