उत्तराखंड कांग्रेस को लगा झटका पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा के होंगे

Slider उत्तराखंड

बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री रहे राजेन्द्र भंडारी ने अपनी पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि वे अब कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार के साथ काम करेंगे।

वहीं पहले ही कांग्रेस के उत्तरकाशी से पूर्व विधायक सजवाण व टिहरी के पूर्व विधायक भी कांग्रेस को टाटा कर चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी गढ़वाल सीट से लोकसभा का टिकट न मिलने से नाराज थे जिसके चलते हुए उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ अब भाजपा के साथ जाने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *