उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच 17 सीटों पर सहमति बनी

Slider उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस ने बुधवार को गठबंधन का एलान कर दिया। सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। इस इंडिया गठबंधन में दोनों पार्टियों ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कांग्रेस पहले से ही 11 सीटों पर गठबंधन के लिए तैयार थी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका दिया है। इससे स्पष्ट होता है कि समाजवादी पार्टी ने अपनी हार-जीत का पूरा ध्यान रखा है और उसने कांग्रेस को भी इस गठबंधन में खास भूमिका दी है। इससे यह साबित होता है कि अखिलेश यादव गठबंधन के माध्यम से अपनी पार्टी को विजयी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को वही सीटें ऑफर की हैं, जहां उसकी स्थिति ठीक नहीं है। इन 17 सीटों में से 7 सीटें ऐसी हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी अपने 32 साल के इतिहास में आज तक नहीं जीत पाई है। दूसरी 7 सीटें ऐसी हैं, जहां समाजवादी पार्टी सिर्फ 1 बार जीती है और 3 सीटें ऐसी हैं, जहां समाजवादी पार्टी सिर्फ 2-2 बार जीती है।

वही सपा और कांग्रेस में इन सीटों पर आपसी सहमति बनी उत्तर प्रदेश में रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया सहित 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *