कुनो में चीता गामिनी ने आज 5 शावकों को जन्म दिया

Slider उत्तराखंड

दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि..”हाई फाइव, कुनो!दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई मादा चीता गामिनी, उम्र लगभग 5 वर्ष, ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है।

इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे सफल संभोग और शावकों का जन्म हुआ है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित चीतों की कुल संख्या 26 है।

गामिनी की विरासत आगे बढ़ी: उसके प्यारे शावकों का परिचय!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *