आगरा पहुंची राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, शामिल हुए एमपी नेता अखिलेश यादव

Slider उत्तराखंड देश

उत्तर प्रदेश/आगरा :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा नेतृत्वित भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज उत्तर प्रदेश के आगरा में पहुंच गई। यह यात्रा उनकी राजनीतिक रैली है, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। ताजनगरी में पहुंचते ही इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी शामिल हो गए। इस दौरान कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने का काम कर रही है और उन्होंने इस नफरत को मोहब्बत से हटाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में अन्याय बढ़ रहा है और इसे दूर करने के लिए न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर बड़ा हमाल करते हुए कहा

देश में पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 88% लोग हैं। लेकिन देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट में इस वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। ये लोग आपको मनरेगा, कांट्रैक्ट लेबर की लिस्ट में मिलेंगे। हमें यही बदलना है और यही सामाजिक न्याय का मतलब है।

मोदी सरकार किसानों को MSP की गारंटी नहीं दे पा रही है।कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने किसानों से वादा किया है कि सरकार आते ही हम उन्हें MSP की लीगल गारंटी देंगे। क्योंकि ये न्याय की लड़ाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *