उत्तराखंड की वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका जसकिरण चोपड़ा का निधन

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड की वरिष्ठ पत्रकार और लेखिका जसकिरण चोपड़ा का 23 फरवरी 2024 को निधन हो गया। उन्होंने कई लोकप्रिय शो व बातचीत आकाशवाणी और दूरदर्शन पर होस्ट किए थे। उन्हें एक सम्मानित लेखिका के रूप में भी जाना जाता है, जिन्होंने अपनी लेखनी से लाखों पाठकों को प्रेरित किया। उनकी रचनाएँ कई वर्षों से मीडिया में प्रकाशित होती रही हैं। उनकी मृत्यु के समय उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे। जसकिरण चोपड़ा का निधन मीडिया और साहित्य समुदाय में एक विचारशील पर्सनालिटी की कमी छोड़ गया है।

वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार जसकीरन चोपड़ा जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने प्रभु से दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *