उत्तराखंड बागेश्वर उप चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

Slider उत्तराखंड देश

बागेश्वर उप चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बागेश्वर से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार रंजीत दास ने कांग्रेस से मुह मोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

वही अब बागेश्वर उपचुनाव के कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी रंजीत दास के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस ने रंजीत दास को बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था उसके बाद 2022 का विधानसभा का प्रत्याशी भी बनाया था। लेकिन वे हार गए थे, यही नहीं इसके पीता जी को कांग्रेस ने ही कैबिनेट मंत्री बनाया था।

बागेश्वर उपचुनावों के लिए तीन नामों के पैनल में रंजीत दास का नाम भी शामिल किया गया था, उन्हें लगता है कि रंजीत दास को अपनी जीत पर भरोसा नहीं था इसलिए वे भाजपा में गए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोश में है और उन्होंने बीजेपी से इसका बदला लेने की ठान ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *