उत्तराखंड में ज्यादा बिजली खर्च करने वालों को झटका, इन दरों पर बढ़ेगा बिल

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने से महंगी बिजली का सामना करना पड़ेगा। भले ही बिजली दरों में सीधा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नए सरचार्ज लागू होने से हर महीने का बिल बढ़ना तय है।

दरअसल, सरकार ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) सरचार्ज लागू किया है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अब 0.11 से 0.31 रुपये प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना होगा। वहीं दुकानों और अन्य गैर-घरेलू उपभोक्ताओं के लिए करीब 0.44 रुपये प्रति यूनिट अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है।

कृषि, ट्यूबवेल, उद्योग और सरकारी संस्थानों पर भी इसका असर पड़ा है। इन सभी श्रेणियों में 0.13 से लेकर 0.41 रुपये प्रति यूनिट तक अतिरिक्त भार बढ़ा है। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों और अस्थायी कनेक्शन (जैसे निर्माण कार्य) लेने वालों को सबसे ज्यादा, करीब 0.38 से 0.47 रुपये प्रति यूनिट तक अतिरिक्त देना होगा।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, यह सरचार्ज बिजली खरीद और ईंधन की लागत में उतार-चढ़ाव को संतुलित करने के लिए लगाया गया है। ऐसे में ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बिल में साफ तौर पर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *