झरखंड में स्पेन की महिला के साथ गैंग रेप

Slider उत्तराखंड

झारखंड के दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक महिला के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और मेडिकल जांच सहित मामले की जांच की जा रही है। महिला अपने पति के साथ इंडिया टूर पर आई थी।

उप मंडल पुलिस अधिकारी, जरमुंडी के संतोष कुमार ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात को एक स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। उन्होंने कहा की इस घटना के अभी पूरी जांच की जा रही है जिसकी जानकारी बाद में देने की बात कही। वही पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की रात यह स्पेनिश दंपति बाइक पर बांग्लादेश से झारखंड के दुमका पहुंचा था और फिर बिहार और नेपाल की ओर जा रहा था। रात करीब 12 बजे वे हंसडीहा बाजार से पहले कुंजी-कुरुमाहाट नामक जगह पर टेंट लगाकर रुके थे।

एक पीड़िता ने बताया कि 7-8 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विदेशी पर्यटक महिला के साथ हुए गैंग रेप की घटना 1 मार्च की है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में थे और उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था और जबरन वसूली पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *