“बस अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं: राष्ट्रपति मुर्मू

Slider उत्तराखंड देश

नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और प्रदर्शनकारियों के साथ हुई घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि.. “बस अब बहुत हो गया, मैं निराश और भयभीत हूं…’, कोलकाता बलात्कार व हत्या से…

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आरजी कर मेडिकल अस्पताल में एक 31 वर्षीय डॉक्टर से बलात्कार के बाद उसकी हत्या के मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय ने कहा कि अब बहुत हो गया है मैं इस पूरी घटना से निराश और भयभीत हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बयान में कहा कि बेटियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध कतई बर्दाश्त नहीं किये जा सकते हैं। ये पहली बार हुआ है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना पर अपना बयान दिया है। राष्ट्रपति ने देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में मां, बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के जघन्य अपराधों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। इस घटना पर कोलकाता में डॉक्टर, छात्र और नागरिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो वही अपराधी खुल्ला घूम रहे थे। अब बहुत हुआ.. समाज को ईमानदार होने और आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

 महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर केस 

कोलकाता के जाने माने आरजी कर मेडिकल अस्पताल के  सेमिनार हॉल में 09 अगस्त 2024 को एक 31 वर्ष की महिला डॉक्टर का शव मिला। मृतिका डॉक्टर के का शव खून से सना हुआ नग्न अवस्था मे मिला था। शरीर में कई जगह पर चोटों के निशान थे। इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और हड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *