रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम डकैती का मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार चार अन्य भी पुलिस की गिरफ्त में

Slider उत्तराखंड

देहरादून:

रिलायंस डकैती कांड में एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह वही बदमाश है जो फुटेज में बैग में जेवरात भरता दिखाई दे रहा था।

देहरादून पुलिस ने चार ओर बदमाशों को भी हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार मुख्य डकैत का नाम अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी है। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने प्रेस को बताया कि डकैती की घटना में कुल पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से चार शोरूम में घुसे थे। जबकि, एक बाहर खड़ा था। उन्होंने बताया कि वह भी बदमाशों से पूछताछ और टीम का मनोबल बढ़ाने को वैशाली पहुंच गए है।

राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को राजपुर रोड पर हुई रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम में डकैती के मामले में देहरादून पुलिस अब तक मुख्य आरोपी के रिश्तेदारों और साथियों तक ही पहुंची थी। डकैती में ये सब साथी भी बैकअप टीम के सदस्य बताए जा रहे है । इन सभी आरोपियों ने किसी न किसी तरह से डकैती में मुख्य आरोपी की मदद की थी। ये सब डकैती में मदद के लिए देहरादून पहुंचे थे। वही जांच में जुटी देहरादून पुलिस अपनी साख बचाने के लिए बिहार और इसके आसपास के राज्यों में दबिश जारी रखे हुए थी । इसी बीच बुधवार को पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली की मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

रायगंज पश्चिम बंगाल की घटना में भी था शामिल था ये गिरोह

आरोपी अभिषेक बंगाल के रायगंज में भी ऐसी डकैती में शामिल था। ये डकैती भी रिलायंस के शोरूम में ही अप्रैल माह में कि गई थी। इन डकैतो को देश के चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश। पहली बार किसी राज्य की पुलिस टीम ने इस गैंग के डकैतों को एक साथ बड़ी गिरफ्तार किया है।उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को सइड् कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया हैं । पुलिस की जानकारी के अनुसार वह दून आया था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि बीते दिनों विशाल भी गिरफ्तार हुआ था।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वह भी तुरंत बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार पुलिस और प्रशासन से आपसी सहयोग स्थापित करने के बाद अब इस डकैत को दून लाया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *