उत्तराखण्ड:
पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उत्तराखण्ड में आये दिन नशे के सौदागर पकड़े जा रहे है। प्रदेश बनने के बाद से पहाड़ो में नशाखोरी भी युवाओ में बढ़ती जा रही है। प्रदेश के चंपावत जिले में नशे के सौदागरों से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है,यहाँ बाप औऱ बेटा दोनों को चरस तस्करी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि चंपावत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहाँ पुलिस ने 09 किलो 200 ग्राम चरस सहित पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के पाटी थाना पुलिस और एडीटीएफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। जब घर पर छापा मारा गया तो दोनों के कब्जे से 9 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई है। इससे पहले भी चंपावत पुलिस ने ऐसे की कार्यवाही करते हुए 1 माह के भीतर चलाए गए अलग अलग अभियान में 20 मामलों में 26 किलो 540 ग्राम चरस बरामद की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन आगे भी जारी रहेगा। पुलिस में अभी 2 दिन पूर्व ही 5 किलो 600 ग्राम चरस के साथ तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया था।
