जयहरीखाल में पारम्परिक खेती के सम्बन्धित कृषि मेला कार्यक्रम का आयोजन

Slider उत्तराखंड सरकारी योजना

जयहरीखाल:

जैविक कृषि विकास योजनान्तर्गत जैविक कृषि मेला वर्ष 2020-21 विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में कृषि विभाग द्वारा आयोजित पारम्परिक खेती के सम्बन्धित कृषि मेला कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र राणा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में उद्यान विकास पशुपालन विभाग कृषि विकास से सम्बन्धित जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आये कृषको को कृषि कार्यो के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर माननीय प्रमुख जी को माल्यार्पण कर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। महेन्द्र राणा द्वारा कृषको को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी खेती पर आना पडेगा। जैसे हमारे पूर्वज खेती करते थे। उसी के अनुरूप हमें जैविक खेती कर जैविक उत्पाद करना चाहिए क्योकि आजकल हर खादय पदार्थ में मिलावट है इसलिए अधिकतर बीमारी इसी से उत्पन्न होती है। हमें जैविक खेती से उत्पादित खाद पदार्थो का सेवन करना चाहिए। मैं हमेशा से आपके मध्य रहा हॅू तथा हमारा विकासखण्ड प्रगति की ओर बढ़ रहा है मै कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों से प्रभावित हूॅ जो भी यहा पर उपकरण है उनका सही प्रकार से प्रयोग होना चाहिए। हम सब कृषकों के साथ है। इस अवसर पर श्री अरविन्द भट्ट जी भूमि संरक्षण अधिकारी, ओमनाथ सेमवाल विकासखण्ड प्रभारी कृषि, श्री मुकेश कुमार जी तकनीकी सहायक, श्री योगेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी,श्रीमती साधना देवी जी प्रधान अमोला, श्री हरपाल सिंह रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी, श्री नरेन्द्र सिंह रावत प्रभारी अद्यान एवं सचल दल श्री भारत सिंह क्षे0पं0स0, श्री कुलभूषण जी जिला पं0स0,श्री अर्जुन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष, बालेन्दु भाई समाजसेवी, श्री कीरत सिंह जी क्षे0पं0स0 आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ंकवच मनमोहन सिंह बिष्ट जी ने कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *