भाजपा युव मोर्चा के दो नेताओं की सड़क हादसे में निधन

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा युवा मोर्चा में शोक की लहर,भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सड़क दुर्घटना का हादसे का शिकार हो गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग अपने एक दोस्त के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने कार से यमुनानगर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद से ही दोनों घरों में मातम पसरा है।
शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग हर्षित गर्ग की बहन की शादी 22 जनवरी को होनी है। आज सुबह वह अपने दोस्त अमन कश्यप के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे, तभी ये हादसा घटित हुआ। जैसे ही वे सरसावा के पास पहुंचे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से ही दोनों के घरों में मातम पसरा है। शहर में भी शोक की लहर है। जवान बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। कुछ दिन में दुल्हन बनने वाली बहन भाई के लिए रो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *