चमोली के घाट में खेल महाकुंभ 2021 का समापन

Slider उत्तराखंड

घाट (चमोली) :

विकास खंड घाट की ब्लाॅक स्तरीय खेलमहाकुम्भ प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9/11/2021 से 12/11/2021 तक रा0इ0का0घाट एवं डैमबगड़ फरखेत में किया गया….

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर ग्राम बंगाली एवं रा0इ0का0घाट के मध्य अंडर-17 (बालक वर्ग) वालीबॉल का फाइनल मैच खेला गया जिसमें बंगाली की टीम 2-1 से विजयी रही।
थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह जी द्वारा विजयी प्रतिभागियों को मैडल प्रदान किये गये, समापन समारोह में थराली बिधायक के साथ ब्लाॅक प्रमुख घाट  भारती देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष  खिलाप सिंह नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष देवश्वरी देवी,क्षेत्र पंचायत रामणी खंड शिक्षा अधिकारी घाट  दिनेश कुमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह फर्स्वाण, राकेश रावत जिला स्काउट सचिव दलवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे..

प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख  भारती देवी द्वारा किया गया, इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख अब्बल सिंह कठैत, युवा समिति घाट के अध्यक्ष संगीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमजुग श्री दीपक रतूड़ी, क्षे0पं0 सदस्य लुणतरा अनिल विष्ट, क्षे0प0 घूनी श्री हरीश रावत, सांसद प्रतिनिधि श्री हीरा सिंह विष्ट आदि उपस्थित रहे…

प्रतियोगिता में निर्णायक  हिम्मत सिंह रावत, देवी प्रसाद तिवारी, श्रीमती सीमा पुंडीर,  पंकज सती, श्री शैलेन्द्र पुंडीर, राकेश बिष्ट, मनवर बिष्ट, श्री सतेन्द्र कुमार, राम सिंह बिष्ट, रघुवीर भंडारी, सुनीता कोरी, बबीता जोशी एवं  यशवंत खत्रीने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन तथा  हरेन्द्र पुण्डीर, प्रेमा कठैत,  सुमन ने अभिलेखन कार्य संपादित किया।

उक्त अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगणों एवं खेल प्रेमियों द्वारा सम्मानित विधायिका जी से डंकिण बगड़ में मिनीस्टेडियम, ब्लाॅक मुख्यालय में क्रीडा भवन, रा0इ0का0घाट में विधायक निधि से अधूरे निर्मित मैदान के सुदृढ़ीकरण एवं प्रारंभिक शिक्षा के बच्चों को ब्लाॅक एवं जिला स्तर पर खेल प्रतियोगितांओं में प्रतिभाग करने के लिए स्पोर्ट्स किट तथा विकास खंड स्तरीय आयोजन हेतु स्पोर्ट्स सामाग्री उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया…..

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत एवं पी0आर0डी0 ब्लाॅक कंमाडर श्री करण सिंह फर्स्वाण एवं पी0आर0डी0 हल्का सरदार देवेंद्र गुसांई खेल प्रशिक्षक चंद्र सिंह ने सभी खिलाडियों निर्णायकों विकास खंड कार्यालय के सहयोगियों का आभार प्रकट किया….

ब्लाॅक स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय खेलमहाकुम्भ प्रतियोगिता में विकास खंड का प्रतिनिधित्व करेगें, विभिन्न खेल स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे–
अंडर-14(बालक)
कबड्डी (प्रथम)- बुरा (द्वितीय)-फरखेत
अंडर -14 (बालिका)
कबड्डी(प्रथम)- उस्तोली (द्वितीय)-फरखेत
दौड़ 100 मीटर बालक वर्ग-
(प्रथम)- अनुराग ( द्वितीय)- रिंकित नेगी
बालिका वर्ग 100 मीटर-
(प्रथम) -तनुजा( द्वितीय)- साक्षी
1500 मीटर बालक वर्ग-
(प्रथम)-अरमान (द्वितीय)-अजय सिंह
1500 मीटर बालिका वर्ग-
(प्रथम)-गायत्री (द्वितीय)- मोनिका
गोला फेंक बालिका वर्ग –
(प्रथम)-करीना (द्वितीय)-मोनिका (तृतीय)-तनुजा
गोला फेंक बालक वर्ग-
(प्रथम)-संजय( द्वितीय)- प्रकाश (तृतीय)-विवेक

अंडर-17
बालक वर्ग दौड़ 400 मीटर-
(प्रथम)- कुलदीप(द्वितीय)- हिमांशु (तृतीय) -अनूप
दौड़ 400 मीटर बालिका वर्ग-
(प्रथम )-कुमारी अंजू (द्वितीय)-अनीता (तृतीय)- बबीता
बैडमिंटन बालिका वर्ग-
(प्रथम)- ज्योति
(द्वितीय)- पिंकी
बैडमिंटन बालक वर्ग-
(प्रथम)- विपिन
(द्वितीय)- सूरज
वॉलीबॉल बालक वर्ग-
प्रथम- बुरा
(द्वितीय)- उस्तोली
कबड्डी बालक वर्ग-
(प्रथम)- घाट

अंडर 21-
3000 मीटर दौड़ बालक-
(प्रथम)- आशीष नेगी (द्वितीय)- कैलाश चंद्र
100 मीटर बालक वर्ग-
(प्रथम)- संदीप(द्वितीय)- अभिषेक
15 मीटर दौड़ बालिका-
(प्रथम)- नेहा (द्वितीय)- संध्या
कबड्डी बालक वर्ग-
(प्रथम) कुमारतोली (द्वितीय) बढ़ियाणा

प्रतियोगिता में निर्णायक हिम्मत सिंह रावत, देवी प्रसाद तिवारी, सीमा पुंडीर, पंकज सती,  शैलेन्द्र पुंडीर,  राकेश बिष्ट, श्री मनवर बिष्ट, श्री सतेन्द्र कुमार, राम सिंह बिष्ट, रघुवीर भंडारी,  सुनीता कोरी, बबीता जोशी एवं यशवंत खत्रीने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन तथा हरेन्द्र पुण्डीर, श्रीमती प्रेमा कठैत,  सुमन ने अभिलेखन कार्य संपादित किया।

थराली विधायक  मुन्नी देवी शाह जी द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये, समापन समारोह में थराली बिधायक के साथ ब्लाॅक प्रमुख घाट भारती देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री खिलाप सिंह नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी देवी,क्षेत्र पंचायत रामणी खंड शिक्षा अधिकारी घाट  दिनेश कुमार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता  त्रिभुवन सिंह फर्स्वाण, राकेश रावत जिला स्काउट सचिव दलवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *