कांग्रेस से कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर सुरेश सिंह बिष्ट मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं

Slider उत्तराखंड राजनीति

दिल्ली:

उत्तराखंड के 2022 के महासंग्राम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट दिल्ली के राष्ट्रीय कायार्लय में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है। जिसमे उत्तराखंड के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की कार्यशैली को देखते हुए चयन किया जाना है ।
उत्तराखंड में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहाँ प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाली हुई है वही अब पार्टी के उन उम्मीदवारों पर नज़र रहेगी जो चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर कांग्रेस को सत्ता तक लेकर आ सके ।
इसी कड़ी में हम बात करे गढ़वाल की कर्णप्रयाग सीट की तो कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे स्व o अंशुया प्रसाद मैखुरी के निधन के बाद अब कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में पार्टी के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता सुरेश सिंह बिष्ट प्रबल दावेदार माने जा रहे है, जब कोरोना काल 2020 और20121मे सब सभी पार्टियों के नेता बैठ कर नेता गिरी में लगे हुए थे , तब सुरेश सिंह बिष्ट कांग्रेस को मजबूत करने में अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरातल जन सेवा में जुटे हुए थे। यहीं नहीं सुरेश बिष्ट कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं में माने जाते हैं, व कर्णप्रयाग में उनकी अच्छी पकड़ होने के साथ साथ उनका पारिवारिक इतिहास कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित माना जाता है। कांग्रेस में सुरेश सिंह बिष्ट की मजबूत पकड़ उनकी कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यशैली मानी जाती है व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी भी माने जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *