बड़ी खबर महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

Slider उत्तराखंड

मुंबई/ महाराष्ट्र :

आज की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है जहां पर मुंबई में कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।मिलिंद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को भी त्याग दिया है। अब वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में आज शामिल होने जा रहे हैं। कई समय से कयास लगया जा रहा था कि मिलिंद कांग्रेस पार्टी छोड़कर एकनाथ शिन्दे के नेतृत्व वाली शिवसेना को जॉइन कर सकते हैं ।

मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया ‘X’ के अपने अकाउंट पर ये जानकारी देते हुए लिखा है कि मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय आज समाप्त हो गया है। मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद ने लिखते हुए कहा है कि “कांग्रेस पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए पार्टी के सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

वही कई बार मिलिंद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की खबरों का खंडन कर दिया था। साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने की खबरों को एक अफवाह बताया था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *