भाजपा सांसद अनिल बलूनी के ट्विटर से कांग्रेस हाईकमान ने बड़े नेताओं को तलब किया

Slider उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के सोशियल मीडिया टिव्टर पर एक और बड़े नेता की भाजपा में शामिल होने की खबर ने इस बार कांग्रेस के हाईकमान को हिला दिया है,इसी कड़ी में आज उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे,
भाजपा कांग्रेस से सेंध लगाने पर उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां पर पार्टी आलाकमान से उनकी मुलाकात होगी। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे। वहीं इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।बता दें कि रविवार को उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद अनिल बलूनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिश की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ली।

एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले दूसरे विधायक
एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *