पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से बौखलाया मालदीव ट्रेंड हुआ, उत्तराखंड के IFS अधिकारी में लक्ष्यद्वीप की अपनी फ़ोटो पोस्ट कर दिया सन्देश

Slider उत्तराखंड

“सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करेंगे”, मालदीव के नेता ने इंडियंस का उड़ाया मजाक तो ट्रेंड हुआ। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से लक्षद्वीप की यात्रा की है, उनकी इस यात्रा को भारत समेत दुनिया के कई देशों में ट्रेंड कर रहा है। जिसके चलते अब मालदीव की टेंशन बढ़ती नजर आ रही हैं। देखा जाए तो खूबसूरती के हिसाब से भारत का लक्षद्वीप मालदीव को पर्यटन क्षेत्र में टक्कर देता आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के बाद से भारतीय पर्यटक खुलकर बातचीत कर रहे हैं कि लाखों रुपये खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि हम अपने देश के लक्षद्वीप जाएं। जिसके चलते भारतीयों की बातें सुनकर मालदीव के नेताओं के बयानों से साफ हो गया है कि उन्हें अपने पर्यटन स्थलों की चिंता सताने लगी है। जिसके चलते उन्होंने भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी पोस्ट X ( ट्वीट ) पर करने शुरू कर दिए है। मालदीव की सत्तारूढ़ पार्टी को भी जलन होने लगी है। पार्टी के एक नेता ने भारतीयों को लेकर घटिया टिप्पणी कर दी है। जिससे भारतीय नागरिकों व अन्य देशों के लोगो ने भी उनकी हताशा बताया हैं।

वही देश के अधिकारियों की पसंद भी अपने देश का लक्ष्यद्वीप रहा है। भारत के सर्द प्रदेशों के अधिकारियों व जनता की भी पहली पसंद लक्ष्यद्वीप रहा हैं। उत्तराखंड के वन अधिकारी डॉo साकेत बडोला ( IFS ) ने लक्षद्वीप के अपने सुंदर पलों को पोस्ट किया है। जिससे उत्तराखंड प्रदेश में ये संदेश जासके कि हमारे देश का लक्षद्वीप हमारी प्राकृतिक संसाधनों से लबरेज है। साथ ही लक्षद्वीप में आधुनिक सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *