वीडियो रिपोर्ट : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने देर रात भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से मुलाकात की

Slider उत्तराखंड राजनीति

देहरादून:
उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर दलबदल को लेकर चुनावी मैदान में राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। एक बार फिर से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नाम से दल बदलने को लेकर खबरों का माहौल गर्म है। दर असल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के घर से बाहर आते हुए मीडिया कर्मियों से बात करने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। उत्तराखंड कांग्रेस नेता अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पिछले लंबे समय से हरीश रावत को लेकर तीखे वार करते हुऐ सिनाई दे रहे थे, उनका देर रात को भाजपा महामंत्री से मिलने का अंदाज पार्टी में बगावत की स्थिति को जाहिर करता नज़र आ रहा है। आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के घर से निकलते हुऐ वीडियो को देख कर चर्चाएं तेज हो गई कि क्या किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन जल्द थाम सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *