मोदी है तो मुमकिन है : कतर ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारियों को रिहा किया

Slider उत्तराखंड

कतर ने आज आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को रिहा कर दिया है, जो कई महीनों से उनकी हिरासत में थे। इनमें से सात भारतीय नौसेना अधिकारी कतर से लौट आए हैं। ये रिहाई द्विपक्षीय देशो के संबंधों में एक नई क्षेत्रीय समझौते के संकेत के रूप में देखी जा रही है। इस मामले पर सरकारी अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इस रिहाई से भारत व कतर के बीच एक अच्छा सम्बंध स्थापित किये जाने का संदेश भी जाता है ।

कतर से लौटे नौसेना के दिग्गजों का कहना है, “पीएम मोदी के हस्तक्षेप के बिना हमारे लिए यहां टिकना संभव नहीं था। और यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण हुआ भी।”

“हमने भारत वापस आने के लिए लगभग 18 महीने तक इंतजार किया। हम पीएम के बेहद आभारी हैं। यह उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप और कतर के साथ उनके समीकरण के बिना संभव नहीं होता। हम हम भारत सरकार द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए तहे दिल से आभारी हैं और उन प्रयासों के बिना यह दिन संभव नहीं होता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *