लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती कि बढ़ती चिंता

Slider उत्तराखंड

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बड़ा झटका लग सकता है। बीएसपी के जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। श्याम सिंह यादव ने बीते रविवार को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हो कर बसपा नेताओं की धड़कनें बड़ा दी है। बसपा सांसद श्याम सिंह यादव दिल्ली में भी बजट सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले थे। दिल्ली में श्याम सिंह यादव राहुल गांधी के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर 10 जनपथ स्थित उनके आवास भी गए थे। इससे पहले श्याम सिंह यादव के भाजपा में भी शामिल होने की चर्चाएं हो रही थी। जब उन्होंने केंद्रीय सरकार के बजट और यूपी सरकार के बजट पर खुलकर तारीफों के कसीदे पढ़े थे।

बसपा के कुछ और भी सांसदों के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में चल रही हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी के कई सांसद नए आज बड़े विकल्प की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। जिसमें बसपा ने 10 सीटों पर जीती हासिल की थीं। बसपा के 3 सांसद अब तक पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं।

Photo credit : PTI 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *