Big Breaking: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान करण मेहरा तो नेताप्रतिपक्ष की कमान यशपाल आर्य को

Slider उत्तराखंड

उत्तराखंड :

उत्तराखंड के 2022 चुनाव नतीजों के आने के बाद कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष व नेताप्रतिपक्ष को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। जिसमे कौन बनेगा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष जिसको लेकर आज कांग्रेस हाईकमान ने अपना फैसला सुना दिया है। कांग्रेस के करण मेहरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।साथ ही कांग्रेस हाईकमान ने यशपाल आर्या का नाम नेताप्रतिपक्ष के लिए  फाइनल कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने दी यशपाल आर्या को बधाई दी है। बाजपुर से कांग्रेस विधायक हैं यशपाल आर्या।

कांग्रेस आलाकमान ने इस बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या दोनों को कुमाऊँ से ही बनाया गया है। अनुभवी और युवा जोश से कांग्रेस अब भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *