केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का कांग्रेस कांग्रेस पर बड़ा हमला

Slider उत्तराखंड राजनीति

राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Election) से पहले सारी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को साधने के लिए जुट गई हैं। प्रदेश के मतदाताओं में जनजातीय वोटर (Tribal Voters) की भूमिका अहम मानी जाती रही है। यही वजह है कि कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) जनजातीय मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं। इस क्रम में बीजेपी नेता और केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) उदयपुर (Udaipur) पहुंचे।

उदयपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उदयपुर संभाग के जनजातीय क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान वार्ड पंच से लेकर विधायक तक बड़ी संख्या में उपस्थिति हुए। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला । अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंकने और डबल इंजन की सरकार लाने की बात कही, उन्होंने इस दौरान राजस्थान उलगुलान का फॉर्मूला लागू करने को कहा।

प्रदेश कांग्रेस सरकार पर अर्जुन मुंडा ने लगाये ये आरोप

केंद्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि, ‘आज के इस सम्मेलन में जनता के हितों के लिए काम करने वाले एक छोटी इकाई के जनप्रतिनिधि से लेकर, जनजाति समूह के बड़ी संख्या विधायक और सांसद उपस्थित थे। जो निश्चित रूप से जनजाति वर्ग के लिए गौरव की बात है.’ उन्होंने कहा कि, ‘आज के इस दौर में जब पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार, जंगलराज, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक के मामले में युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ और अनेक प्रकार की समस्याओं से त्रस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *