ISRO के अनुसार – मिशन 3 में से 2 मकसद पूरे हुए , 13 से 14 दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं

Slider उत्तराखंड देश

23 अगस्त को चांद पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर आगे बढ़ते हुए अपना कार्य करने में जुट गया है। वही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों की नजर रोवर की हर एक हलचल  पर बनी हुई है। ISRO के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार 26 अगस्त को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम अगले 14 से 15 दिनों के लिए बहुत उत्साहित है ।

एएनआई ( ANI ) की खबर के अनुसार इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि “वैज्ञानिक मिशन के अधिकांश उद्देश्य अब पूरे होने जा रहे हैं। चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर सभी कार्य कर हैं। मैरे जानकारी के अनुसार सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। हम अगले 14 दिन चांद से मिलने वाले बहुत से डेटा का अध्ययन जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि विज्ञान के लिए वास्तव में अच्छी सफलता हासिल करेंगे. इसलिए हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *