राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

Slider उत्तराखंड देश राजनीति

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टी तैयारियों में जुट गई है। वही एक उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजय राय का एक बड़ा बयान सामने आया है, कि नेता व सांसद राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनावों अमेठी से लड़ने जा रहे हैं।

बड़े दावे के साथ उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे। साथ ही जिस जगह से भी प्रियंका गांधी की इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की होगी तो वहा वहीं से लड़ेंगी, प्रियंका गांधी चाहें तो वो वाराणसी से चुनाव भी लड़ सकती हैं, हमारे सभी कार्यकर्ता उनके लिए जान लगा देंगे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी की जनता को 13 रुपये किलो चीनी दिलवा रहीं थी अब वो कहां हैं।

उत्तर प्रदेश की अमेठी की लोकसभा सीट कभी कांग्रेस का गढ़ रही थी,परन्तु साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा कर कांग्रेस को पस्त कर डाला था। 2019 में अमेठी लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने हराया था। अमेठी लोकसभा सीट कभी गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती थी। इस सीट से कभी संजय गांधी, पूर्व पीएम राजीव गांधी, सोनिया गांधी भी सांसद रहे है।तो वही अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी भी लगातार तीन बार जीत हासिल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *