मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में भीमराव अंबेडकर जयंती , महावीर जयंती व बैसाखीपर्व की बधाई दी

Slider उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज से अश्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबके को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं । मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा को परम धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर ने युवावस्था में ही सांसारिक माया-मोह, सुख और ऐश्वर्य छोड़कर संन्यास ग्रहण किया और अपना संपूर्ण जीवन संसार की भलाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके सिद्धांतों में विश्व शांति की प्रेरणा निहित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बैसाखी पर्व खेती व किसानी से जुड़ा पर्व होने के साथ ही यह परिश्रम के प्रतिफल और उल्लास का पर्व है। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना की मजबूती तथा देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लेने की भी यह पर्व हमें प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *