चंद्रयान-3 ने भेजी चांद की तस्वीरें , 23 अगस्त को उतरेगा चांद की सतह पर ISRO ने करी पूरी तैयारी

Slider उत्तराखंड देश विदेश सरकारी योजना

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) 23 अगस्त को बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान-3 के इतिहास को रचने से बस कुछ कदम दूर है। ISRO ने चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयारियां कर ली है। ISRO के सभी वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की चांद में लैंडिंग को लेकर पूरी तैयारी कर ली हर उस पहलू पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि सावधानी पूर्वक चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर सुरक्षित उतारा जा सके । वही तीन दिन पहले चंद्रयान के लैंडर ने चांद की कई फ़ोटो भेजी हैं ।

इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 के द्वारा भेजी गई फोटो शेयर की

इसरो ने अपने सोशल मीडिया पेज ‘एक्स’ (X) पर चांद की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘ये चांद के सुदूर क्षेत्र की तस्वीरें हैं, जिसे लैंडर के खतरा जांच और बचाव कैमरे (एलएचडीएसी) से खींचा गया है’ चंद्रयान-3 में लगे आधुनिक कैमरे के बारे में जानकारी देते हुए इसरो ने लिखा है , ‘ये कैमरा (लैंडर) नीचे उतरने के दौरान सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र (बिना बोल्डर या गहरे गड्ढों वाले) का पता लगाने में सहायता करता है। इसे स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, इसरो में विकसित किया गया है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर 23 अगस्त को उतरेगा चंद्रयान-3 :

इसरो द्वारा चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम के करीब 6:04 बजे के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की पूरी तैयारी हो चुकी हैं। बीते रविवार को सुबह चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन (रफ्तार कम करने की प्रक्रिया) सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।

चांद पर 23 अगस्त को ये सफल लैंडिंग करने के बाद भारत दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। आज तक ऐसे मिशन केवल अमेरिका, सोवियत संघ और चीन ही चांद पर सफलतापूर्वक उतर चुके हैं।

चंद्रयान-3 की चांद पर लेंडिंग की लाइव कवरेज इसरो अपने सभी सोशल मीडिया के पेज पर प्रसारित करने जा रहा है :

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *