मुख्यमंत्री धामी अपने राजनीतिक गुरु व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले

Slider उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने भगत सिंह कोश्यारी के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न सम सामयिक विषयों पर चर्चा की।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से राज्य के विकास के ये उनके सुझावों व दिशा निर्देश का भी आग्रह किया । पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु माने जाते हैं।