पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी का स्वास्थ्य खराब एम्स ऋषिकेश में भर्ती हुए

Slider उत्तराखंड

देहरादून/ऋषिकेश :

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी स्वास्थ्य खराब होने की वजह से एम्स ऋषिकेश में भर्ती। आज उनPको ऋषिकेश एम्स में डॉक्टरों ने भर्ती किया है। इससे पहले कल उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसके बाद उन्हें एमएच  देहरादून ले जाया गया था।लेकिन बाद में उन्हें घर ले आए थे। उसके बाद आज सुबह फिर उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश लाया गया है और डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर दिया है।

फिलहाल उनका उपचार जारी है। कुशल डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि उन्हें कमजोरी काफी है। चलने और बोलने में काफी दिक्कत हो रही है। वही उनकी सुपुत्री विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण अभी दिल्ली में हैं। उनके साथ में अभी उनके सुपुत्र मनीष खंडूरी हैं एम्स ऋषिकेश में। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी काफी प्रसिद्ध नाम है उत्तराखंड की सियासत के साथी अटल बिहारी वाजपेई सरकार में भी हुए मंत्री रहे हैं और हाईवे पर जो काम आज चल रहा है यह खंडूरी की बदौलत ही है। उस पर हाय हाईवे बनाने को लेकर के लिए योजनाएं बनी थी जो आज तक जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *