त्यूणी में हिमालयन हिरण ( घुरड़ ) का शिकार कर भाग रहे 5 शिकारियों को पुलिस ने दबोचा

Slider उत्तराखंड

देहरादून/ त्यूणी

त्यूणी पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 2 घुरड़ का शव ले जाते हुए 5 शिकारियों को गिरफ्तार किया। ये पांचों मोरी क्षेत्र में घुरड़ का शिकार कर हिमाचल में बेचने ले जात रहे थे। पुलिस ने इन से एक रायफल और दस जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने पांच पर वन्य जीव संरक्षण अधिनिमय के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

त्यूणी पुलिस गुरूवार देर रात को चेकिंग के दौरान दो सफेद कार को रोका ये दोनों कार हिमाचल प्रदेश नंबर की थी। इन दोनों कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने जब इन से पूछताछ की तो ये इधर- ऊधर की बातें करने लगे। जिस पर पुलिस को इन पर शक हो गया। फिर पुलिस ने दोनों कारों की चेकिंग की तो दोनों कार की डिग्गी में एक- एक घुरड़ का शव रखा हुआ था। घुरड़ का शव मिलते ही पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि ये मोरी क्षेत्र में शिकार करने आये थे। वहां उन्होंने दो घुरड़ को मारा, जिन्हें अब वे हिमाचल प्रदेश बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने तलाशी में इन की कार से टेलिस्कोप लगी रायफल और दस जिंदा कारतूस भी बारमद किये। इनके पास से पुलिस को हिमाचल प्रदेश की गन का लाइसेंस मिला। इनमें से चार आरोपी नरेश, सुनील, दिनेश और लेखराज हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और एक आरोपी जगत सिंह रावत मोरी उत्तरकाशी का रहने वाला है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है साथ ही इन पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *