राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी

Slider उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राज्य के समस्त नागरिकों को ‘रामनवमी’ पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा है-
‘‘रामनवमी का शुभ अवसर हमें परोपकार, त्याग, प्यार, करूणा जैसे उच्चतम नैतिक व सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम द्वारा दिखाये गए रास्तों पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सहभागी बनने को प्रेरित करता है।’’

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। रामनवमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक है, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।
मुख्यमंत्री ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *