दुःखद: पहाड़ी से गिरा बोल्डर दंपत्ति की दब कर दर्दनाक मृत्यु

Slider उत्तराखंड

चमोली / थराली :
आज ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास कार पर पहाड़ी से गिरे बोल्डर के चपेट में आने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृत दंपत्ति चमोली जिले के थराली के मेटा गांव निवासी थे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार रविवार को देहरादून से अपनी कार संख्या UK 11 6123 में सवार होकर अपने गांव मेटा आ रहे बलवीर सिंह (45 वर्षीय) पुत्र पुष्कर सिंह व सावित्री देवी (40 वर्षीय) पत्नी बलवीर सिंह की कार पर अचानक ही ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास दोपहर करीब 3.30 बजे पहाड़ी से गिरे एक बड़े बोल्डर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

अचानक बोल्डर गिरने के कारण दंपत्ति कार के अंदर ही दब गए और मौके पर ही दोनों की मृत्यु हो गई। किसी तरह से पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनो शवों को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *