उत्तरकाशी नौगांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष का शव यमुना में तैरता हुआ मिला

Slider उत्तराखंड

उत्तरकाशी/ नौगांव :

उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक में चमी के पास एक महिला का शव यमुना में तैरता मिला। जब शव की शिनाख्त की गई तो अबला चौहान 47 वर्ष के रूप में पत्नी कुंवर सिंह चौहान निवासी सिंगुणी ग्राम पंचायत नौगांव के रूप में हुई है। अबला चौहान आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन नौगांव ब्लॉक की अध्यक्ष थी। वही उनके घरवालों के अनुसार महिला दो-तीन दिन से घर नहीं आई थी परिजन उसकी खोजबीन में हर जगह लगे हुए थे। वही आज सुबह जब चाबी के पास पवांण गाँव वालों की छानियों के पास कुछ बच्चे यमुना नदी में नहाने के लिए गए तो उन्होंने एक महिला का शव यमुना की धारा के बीच पत्थरों की बीच में फंसा हुआ देखा। वही मौके पर एसडीएम अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं। जो पूरे मामले की छानबीन में जुट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *