पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का पुनर्मतदान आज हो रहा है। मुर्शिदाबाद के टिकियापारा में एक प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया हैं। जहाँ आज सुबह से ही वोटरों की कतरा वोट डालने के लिए देखी जा सकती हैं।
वही वोट डालने पहुंची एक मतदाता अंजना मजूमदार कहती हैं, पहले दिन कोई केंद्रीय बल नहीं था। केवल तीन पुलिसकर्मी थे। आज हम यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों को देखकर खुश हैं, हम ठीक से अपना मतदान कर सकेंगे और अपने घर जा सकेंगे।
वहीं एक अन्य मतदाता अनामिका मंडल का कहना हैं की आज यहां चुनाव के दिन जैसा महसूस हो रहा है। हम आज केंद्रीय सुरक्षा बलों को देख कर खुश हैं। उनका कहना है कि हम आज सुरक्षित होकर अपना वोट डाल सकते है।
#WATCH | West Bengal panchayat election re-poll | Voters queue up outside the polling booth at Tikiapara Primary High School in Murshidabad to cast their votes.
A voter, Anjana Majumdar says, "The first day there were no central forces. There were just three Police personnel.… pic.twitter.com/aPupguHwj3
— ANI (@ANI) July 10, 2023