चीनी ऑनलाइन फास्ट फैशन रिटेलर, शिएन की भारत वापसी की तैयारी

Slider उत्तराखंड देश संस्कृति

 

 चीन की मशहूर ऑनलाइन फास्ट फैशन रिटेलर, शिएन (Shein) की भारत में वापसी होने जा रही है।

News18 की रिपोर्ट के अनुसार, शिएन (Shein) कंपनी 150 से अधिक देशों में डिलीवरी करती है और भारत में वापस आने के लिए तैयार है। कंपनी का मुख्यालय सिंगापुर में है। भारत में यह सस्ती कीमतों में अपने स्टाइलिश कपड़ों के लिए भारत में बहुत लोकप्रिय रही है।

तीन साल पहले, 2020 में शिएन कंपनी को भारत में, बाकी के 58 ऐप्स  (apps) के साथ प्रतिबंधित कर दिया गया था।भारत सरकार का मानना था कि ये प्लेटफार्म, उपभोक्ताओं की एप्प में दी गयी सूचना का दुर्पयोग कर रहे थे।प्रतिबन्ध के बाद भी शिएन (Shein) के उत्पाद, भारत में अमेज़न के ज़रिए प्रदान किये जा रहे थे। बाद में ,दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबन्ध के निर्देश के बाद, शिएन उत्पाद को पूर्णतः ई -कॉमर्स प्लेटफार्म से भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

अब शिएन (Shein) कंपनी,रिलायंस रिटेल के साथ साझेदारी कर रही है, और भारत में तीन साल बाद लौट रही है। 

 

 

featured Photo courtesy: Shein clothing review site

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *