पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीजेपी में जाने की अटकलों पर लगाया विराम पुलिस को पत्र लिख करी शिकायत

Slider उत्तराखंड राजनीति

देहरादून :

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ने उन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है जिसमें यह कहा जा रहा था कि वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा रहे हैं। उन्होंने इसके पीछे साजिश का आंदेशा तो जताया ही है साथ ही झूठी खबरें प्रसारित करने के मामले में तीन पोर्टलों को नोटिश भी भेजा है।

कुछ दिनों से यह अंदेशा जताया जा रहा था कि पार्टी में अनदेखी को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन चर्चाओं के साथ कई अटकलें भी लगाई जा रही थी। लेकिन आज प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता कर इन सभी चर्चाओं और अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी भाजपा में जाने की सभी खबरें झूठी हैं। कोई भी खबर उन से पूछ कर नहीं चलाई गई। यहां तक कि उन्होंने  झूठी खबरों का आरोप लगाते हुए तीन न्यूज पोर्टल पर मानहानी का मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है। हाल ही में प्रीतम में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के पीछ गुटबाजी के आरोपों के चलते नाराज दिख रहे थे। उन्होंने गुटबाजी को लेकर पार्टी हाईकमान से जांच करवाने की मांग भी की थी। तब से यह भी माना जा रहा था कि प्रीतम सिंह अपनी पार्टी के आलाकमान से नाराज चल रहे हैं। इसके बाद ही यह खबरें आने लगी कि प्रीमत सिंह भाजपा ज्वाईन कर सकते हैं। प्रीतम सिंह कांग्रेस से लगातार छटवीं बार विधायक बने हैं और कांग्रेस में वे अपनी पैठ रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *