राज्यपाल ने तेलंगाना के कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट संस्थान मे प्रशिक्षण ले रहे रक्षा सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया

Slider उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने गुरुवार को सिकंदराबाद तेलंगाना, स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट पहुंचकर संस्थान मे प्रशिक्षण ले रहे रक्षा सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने कहा कि कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट, भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अधिकारियों में उच्च प्रबंधन कौशल तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने की अहम जिम्मेदारी निभा रहा है | उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रबंधन कौशलों में पारंगत होना आवश्यक है | उनमें प्रभावी निर्णय क्षमता होनी भी जरूरी है | सैन्य अधिकारी नेचुरल लीडर हैं | उनमें स्वाभाविक नेतृत्व क्षमता है | उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र निर्माण और समाज की सेवा में रचनात्मक योगदान देना है | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि वर्तमान में सैन्यभूमि उत्तराखंड उनकी कर्मभूमि है | प्राकृतिक सौंदर्य में समृद्ध, वन तथा जल संपदा से भरपूर तथा ईमानदार , परिश्रमी व उच्च कोटि के मानव संसाधन वाले उत्तराखंड राज्य की देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान है | राज्य के हर परिवार से एक व्यक्ति देश की रक्षा में तैनात है | यह देश ही नहीं विश्व के लिए एक उदाहरण है कि किस प्रकार उत्तराखंड में सैन्य परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी विरासत में चलती है | राज्यपाल ने कहा कि अब राज्य में बेटियों को भी सैनिक सेवाओं हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है | आशा है कि भविष्य में देश की रक्षा सेवा में उत्तराखंड की अधिक से अधिक बेटियां भी योगदान देंगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *